खड़गपुर में 58 वर्षीय सज्जन लापता, थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के हिजली थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोनमुखी झोली, मोतीलाल स्टोर निवासी 58 वर्षीय संतोष खंडेलवाल 15 दिसंबर से लापता हैं।
परिजनों के अनुसार, संतोष खंडेलवाल 15 दिसंबर की सुबह घर से निकले थे। उस समय उन्होंने हरे रंग की शॉल पहन रखी थी। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। संतोष खंडेलवाल की ऊंचाई लगभग 5 फुट 10 इंच बताई जा रही है।
लापता होने के बाद परिजनों ने पहले 16 दिसंबर को खड़गपुर टाउन थाने में प्राथमिक शिकायत दर्ज कराई। बाद में 20 दिसंबर को हिजली थाने में भी औपचारिक रूप से मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। संतोष खंडेलवाल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई हैं।
न्यूज़ में दिए गए मोबाइल नंबर 9002712427 और 6296813418 उनके परिजनों के हैं, ताकि यदि किसी को संतोष खंडेलवाल के संबंध में कोई जानकारी मिले तो सीधे परिवार से संपर्क किया जा सके।
परिजनों का कहना है कि संतोष स्थानीय स्तर पर व्यापार से जुड़े हुए हैं और सामान्य रूप से स्वस्थ रहते हैं। उनके अचानक लापता होने से परिवार बेहद चिंतित है। उनकी पत्नी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी उनके बारे में कोई सुराग मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या परिजनों को सूचित करें।
पूरा पता: सोनमुखी झोली, मोतीलाल स्टोर, पोस्ट ऑफिस – हिजली, खड़गपुर – 721306।
परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं और आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
error: Content is protected !!