आजाद मैदान दंगों पर कविता लिखने वाली पुलिस अधिकारी के समर्थन में शिवसेना

शिवसेना ने विवादित कविता लिखने पर विभागीय जांच का सामना कर रही मुंबई पुलिस की अधिकारी सुजाता पाटिल का समर्थन किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब देश में सब को बोलने की आजादी है तो पाटिल पर इस तरह की कार्रवाई क्यों? उन्होंने कहा कि पाटिल की कविता में उन्हें कुछ गलत नहीं लगता और वह उनके खिलाफ की जा रही जांच की निंदा करते हैं। सुजाता पाटिल ने पुलिस विभाग की ओर से निकाले जाने वाली मैगजीन में आजाद मैदान में हुए दंगों को लेकर एक कविता लिखी थी, जिसका कई संगठनों ने विरोध किया था। पाटिल के खिलाफ इस मामले में शिकायत भी दी गई थी, जिसके बाद विभाग की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे।

error: Content is protected !!