विजयराघवगढ़ कटनी के विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक जी ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार समारोह में श्रीमती वंदना दुबे प्रबंध निदेशक एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो एवं सह-संयोजक स्वदेशी जागरण मंच को प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें “नवोन्मेषी प्रौद्योगिकीविद् और समर्पित उद्यमी पुरस्कार” से प्रोफेसर आई पी त्रिपाठी कुलगुरु राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ अनिल मेहरा एडमिन इनकॉरपोरेशन डॉ. आर. के. त्रिपाठी, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बरही सारस्वत वक्ता श्री कामेश सतीश पवार, उपाध्यक्ष जबलपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया गया है। सामाजिक कल्याण के प्रति उनके नवोन्मेषी दृष्टिकोण और अटूट समर्पण ने समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। यह पुरस्कार शासकीय महाविद्यालय बरही जिला कटनी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के दौरान राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन विषय “शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिकाः 2047 के परिप्रेक्ष्य में” के दौरान दिया गया। हम उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और उनके निरंतर प्रयासों में सफलता की कामना करते हैं।