कुढनी के प्रधानाध्यापक रवि कुमार सम्मानित

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 16 मार्च 2026 को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक तथा स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूतों के सम्मान में सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के कई विद्यालयों को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में कुढनी प्रखंड के U.M.S. रघुनाथपुर चिकनी विद्यालय का भी चयन किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार एवं शिक्षिका श्वेता कुमारी को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
error: Content is protected !!