36 रुपये अंतिम लाभांश घोषित, कुल लाभांश 51 रुपये पहुंचा
मुंबई, अप्रैल, 2026- सभी उद्योगों में उपक्रमों को टेक्नोलॉजी परामर्श और डिजिटल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी टेक महिन्द्रा ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई तिमाही एवं वर्ष के लिए समेकित वित्तीय नतीजों की घोषणा की है।
टेक महिन्द्रा के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा, हम हमारे परिवर्तन में एक एआई नेतृत्व वाले संगठन की ओर तेजी ला रहे हैं जिसमें सभी सेवाओं में एआई का समावेश किया जा रहा है और साथ ही हम हमारे ग्राहकों के लिए मूल्य डिलीवरी बढ़ाने के लिए हमारी क्षमताओं को विस्तार दे रहे हैं। यह लगातार तिमाहियों में एक अरब डॉलर से अधिक के सौदों समेत हाल के वर्षों में हासिल सबसे बड़े सौदे में परिलक्षित होता है। हम अनुशासन के साथ स्तर बढ़ाने पर निरंतर ध्यान दे रहे हैं और वित्त वर्ष 27 की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में हैं।
टेक महिन्द्रा के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित आनन्द ने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 हमारी परिवर्तन की यात्रा के स्थिरीकरण चरण के अंत का प्रतीक है जहां चुनौतीपूर्ण वृहद वातावरण के बावजूद लगातार 10वीं तिमाही में मार्जिन बढ़ा। हमारे अनुशासित पूंजी आबंटन और हमारे शेयरधारकों को लेकर प्रतिबद्धता के अनुरूप हमने लाभांश 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जिससे बीते वर्ष के लिए कुल लाभांश 51 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया जो अभी तक का सर्वाधिक लाभांश है।