माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर उच्चतर माध्यमिक दरियापुर कफेन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया अनिता देवी, जिला समन्वय C3 संस्था निलेश कुमार, CHO पूजा कुमारी , विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई।
इस अवसर पर मुखिया अनिता देवी ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता अपनाने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। CHO द्वारा माहवारी के दौरान साफ-सफाई, सेनेटरी पैड के सही उपयोग, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्राओं को नियमित स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम छात्राओं एवं महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।