डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पत्रकार हितों के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाएगी ऑल मीडिया सोशल काउंसिल

इंदौर। ऑल मीडिया सोशल काउंसिल ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार हितैषी डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में संगठन देशभर के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएगा।

डॉ. लूनिया ने बताया कि संगठन पत्रकारों के लिए मीडिया कानून एवं अधिकार जागरूकता, एथिक्स कोड प्रशिक्षण, अधिमान्यता व्यवस्था में सुधार, रियायती आवास एवं भूखंड सुविधा तथा पत्रकार सुरक्षा एवं राहत कोष की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेगा। साथ ही पात्र पत्रकारों को अधिमान्यता एवं आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सरकार से संवाद स्थापित किया जाएगा।

संगठन द्वारा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे पत्रकारों, संपादकों, संवाददाताओं, कैमरा पर्सन एवं अन्य मीडिया कर्मियों को एक मजबूत राष्ट्रीय मंच से जोड़ा जा सके। डॉ. लूनिया ने कहा कि ऑल मीडिया सोशल काउंसिल पत्रकार हित, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी और मीडिया जगत की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!