एक पत्नी पर दो पुरुषों ने किया दावा

 मध्यप्रदेश की एक अदालत में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब दो पुरुष एक ही महिला के पति होने का दावा करने लगे।नूरगंज के भैयालाल ने तीन साल पहले पारखेड़ी निवासी एक महिला से शादी की थी। कुछ समय तक शादी ठीक चला, लेकिन कुछ दिन बाद महिला महेश मीना नाम के शख्स से चली गई और खानपुर के बेगमगंज इलाके में रहने लगी। लेकिन उसके साथ भी महिला की नहीं बनी और वह भैयालाल के पास वापस लौट आई और उसके साथ रहने लगी।

महिला के पुराने पति के पास लौटने के बाद महेश ने यहां की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट लाखन सिंह टेकाम की कोर्ट में शुक्रवार को अर्जी दी। अर्जी में उसने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसे वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और उसे पेश किया।

सुनवाई के दौरान महेश मीना कोर्ट में ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिससे यह सिद्ध हो कि वह उसका पति है जबकि भैयालाल ने अपनी शादी के दस्तावेज अदालत में पेश किए।

दोनों को पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने महिला को उसके पहले पति भैयालाल को सौंप दिया। महिला ने भी उसके साथ ही रहने की इच्छा जताई।

error: Content is protected !!