सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुनील कुमार खुराना को “गुरु वंदना साहित्य सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया

नकुड़, सहारनपुर, 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर “दि ग्राम टुडे” (TGT) प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित “गुरु वंदना साहित्य सम्मान 2026” में नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार सुनील कुमार खुराना को सम्मानित किया गया। दि ग्राम टूडे प्रकाशन समूह ने सुनील कुमार खुराना को साहित्य के क्षेत्र में उनकी रचनात्मक उत्कृष्टता, सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक चेतना एवं मानवता के मूल्यों के संवर्धन हेतु इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया। उनका लेखन समाज के ज्वलंत मुद्दों जैसे पारिवारिक विघटन, पिता की पीड़ा, शिक्षा में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करता है। “पिता का मर्म” और “सत्ता के लालची लोग” जैसी उनकी स्वरचित कविताएं आज के समय का यथार्थ चित्रण करती हैं और पाठकों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करती हैं।
यह सम्मान पत्र गुरु पूर्णिमा विशेषांक के अंतर्गत श्री श्री 108 अडम पवहारी कौशलेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से प्रदान किया गया। दि ग्राम टूडे संस्था उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, राष्ट्र संयोजक डॉ. शिवशंकर दत्त पाण्डेय, प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय एवं विशेष संपादक डॉ. अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने सुनील कुमार खुराना सहारनपुर की साहित्य क्षेत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनील कुमार खुराना ने कहा कि यह सम्मान उनकी लेखनी को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए और अधिक समर्पित करेगा। दि ग्राम टूडे परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी लेखनी राष्ट्र, समाज और संस्कृति के लिए निरंतर दिव्य प्रेरणा बनती रहे। “गुरु कृपा ही सफलता का मूल मंत्र है” के भाव के साथ दिया गया यह सम्मान ग्रामीण एवं शहरी साहित्य को जोड़ने के दी ग्राम टूडे समूह के संकल्प को दर्शाता है।
सम्पर्क सूत्र -6395824606

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!