नई दिल्ली, अगस्त, 2026: भारत के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपरों में शुमार सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने ₹5.5 अरब का राजस्व दर्ज किया, जबकि कलेक्शन ₹6.7 अरब रहा।
रेजिडेंशियल पोर्टफोलियो में लगातार बनी हुई मांग के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की प्री-सेल्स पिछली तिमाही से 25% बढ़कर ₹19.7 बिलियन हो गई। वहीं पहली तिमाही में औसत बिक्री प्राप्ति (average sales realisation) बढ़कर ₹17,093 प्रति वर्ग फुट हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 में ₹15,250 प्रति वर्ग फुट थी; इसकी मुख्य वजह ‘टोनिनो लैम्बोर्गिनी रेजिडेंस’ का लॉन्च था।
इस तिमाही के दौरान कंपनी ने ‘टोनिनो लैम्बोर्गिनी रेजिडेंस’ लॉन्च करके अपने प्रीमियम हाउसिंग पोर्टफोलियो को मजबूत किया और तेजी से बढ़ते ‘ब्रांडेड रेजिडेंस’ सेगमेंट में रणनीतिक कदम रखा।
मशहूर इटैलियन ब्रांड ‘टोनिनो लैम्बोर्गिनी’ के साथ मिलकर विकसित किए गए इस प्रोजेक्ट के साथ टोनिनो लैम्बोर्गिनी ने भारतीय रियल एस्टेट बाजार में एक बेहद महत्वपूर्ण एंट्री की। गुरुग्राम के सेक्टर-71 में सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर लॉन्च किए गए इस प्रोजेक्ट के पहले चरण को बाजार ने हाथों-हाथ लिया है। इसने कंपनी की प्री-सेल्स परफॉर्मेंस में बड़ा योगदान दिया और प्रीमियम घरों की बढ़ती मांग को पूरा करने पर सिग्नेचर ग्लोबल के रणनीतिक फोकस को और मजबूत किया।
तिमाही के अंत में कंपनी का शुद्ध ऋण (नेट डेट) ₹3.9 अरब था।
30 जून 2026 तक कंपनी के पास ₹25.22 अरब की नकदी और बैंक बैलेंस (फिक्स्ड डिपॉजिट सहित) था, जो इसकी मजबूत बैलेंस शीट और भविष्य की ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए पर्याप्त वित्तीय लचीलता को दर्शाता है।
कंपनी के परफॉरमेंस पर टिप्पणी करते हुए चेयरमैन और पूर्णकालिक डायरेक्टर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, “इस तिमाही में हमारा परफॉरमेंस हमारे बिजनेस मॉडल की मजबूती और काम को सही ढंग से और अनुशासन के साथ पूरा करने की हमारी क्षमता को दिखाता है। भले ही रेवेन्यू प्रोजेक्ट की समय-सीमा से प्रभावित हुआ, लेकिन हमारे बिजनेस के बुनियादी आधार और काम करने की गति मजबूत बनी हुई है, जिसे सुदृढ़ प्रोजेक्ट पाइपलाइन और निर्माण कार्य में लगातार हो रही प्रगति का सहारा मिला है।
अच्छी मांग, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और बेहतर बिक्री प्राप्ति ने प्री-सेल्स के मजबूत प्रदर्शन को बढ़ावा दिया, जिससे सिग्नेचर ग्लोबल ब्रांड में घर खरीदारों का भरोसा और मजबूत हुआ। टोनिनो लेम्बोर्गिनी के साथ साझेदारी के तहत इस तिमाही में हमने ब्रांडेड रेजिडेंस सेगमेंट में भी कदम रखा। लॉन्च को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से हमारी प्रीमियम बनाने की रणनीति सही साबित हुई है और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और घरों की लगातार मांग के कारण गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट में तेज विकास का दौर जारी रहने की उम्मीद है। सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए दीर्घकालिक मूल्य बनाने के मकसद से समय पर काम पूरा करने, समझदारी से पूंजी लगाने और तेजी से ग्रोथ करने वाले माइक्रो-मार्केट में हम अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”