भाजपा में शामिल हुई कल्याण की पार्टी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्टी का सोमवार को औपचारिक रूप से भाजपा में विलय हो गया। इस अवसर पर लखनऊ में एक रैली भी आयोजित की गई जिसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी समेत भाजपा प्रदेश इकाई के कई नेता शामिल हुए।

इस दौरान रैली को संबोधित करते कल्याण सिंह ने अपने पुराने अंदाज में भाषण देते हुए कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

उधर, राजनीतिक प्रेक्षकों की माने तो कल्याण सिंह के भाजपा में शामिल होने पार्टी को 2014 के लोकसभा चुनाव में फायदा होगा।

error: Content is protected !!