कांथी में खुला इंडियन सिल्क हाउस का 70वां स्टोर

–श्रीरूपा रोड पर परंपरा और आधुनिक फैशन का नया ठिकाना, सांसद सोमेंदु अधिकारी ने किया उद्घाटन
अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर : साड़ी और भारतीय परिधानों की खरीदारी के लिए कांथी के लोगों को अब एक और नया विकल्प मिल गया है। श्रीरूपा रोड पर रविवार को इंडियन सिल्क हाउस एजेंसी के 70वें स्टोर का शुभारंभ हुआ। कांथी के सांसद सोमेंदु अधिकारी ने नए स्टोर का उद्घाटन किया।
70 स्टोर का सफर, कांथी में नया पड़ाव
70वें स्टोर के उद्घाटन के साथ इंडियन सिल्क हाउस एजेंसी ने अपने विस्तार की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया है। उद्घाटन समारोह में कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
नए स्टोर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उद्घाटन के दौरान ग्राहकों की मौजूदगी और उत्साह से पूरे परिसर में उत्सवी माहौल नजर आया।
एक छत के नीचे परंपरा से आधुनिक फैशन तक
कंपनी के अनुसार, नए स्टोर में ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की साड़ियां, पारंपरिक परिधान तथा फैशन से जुड़े अन्य उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। बदलते फैशन और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की विविध रेंज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि 70वें स्टोर का शुभारंभ ग्राहकों के साथ लंबे समय से कायम विश्वास और जुड़ाव का प्रतीक है। कांथी में नए स्टोर के माध्यम से कंपनी ने क्षेत्रीय ग्राहकों तक अपनी पहुंच और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
श्रीरूपा रोड पर खुले इस नए स्टोर के साथ कांथी के बाजार में भारतीय परिधान और आधुनिक फैशन की दुनिया में एक नया विकल्प जुड़ गया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!