डब्ल्यूपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने ल्यूक विलियम्स को बनाया नया हेड कोच

  • नीता अंबानी ने किया स्वागत, कहा- ल्यूक के अनुभव और हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम और आगे बढ़ेगी

मुंबई, 24 सितंबर 2026: मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2027 से पहले ल्यूक विलियम्स को महिला टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। वे लिसा केटली की जगह लेंगे। नीता एम. अंबानी ने ल्यूक विलियम्स का मुंबई इंडियंस परिवार में स्वागत करते हुए कहा, “ल्यूक एक विजेता हैं। उनके पास व्यापक अनुभव, महिला क्रिकेट की गहरी समझ और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता है।”

उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की लड़कियों ने डब्ल्यूपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें भरोसा है कि ल्यूक के मार्गदर्शन और हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम आगे भी सफलता हासिल करती रहेगी और युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।

ल्यूक विलियम्स इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ‘विमेन्स बिग बैश लीग’, इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ और भारत की डब्ल्यूपीएल में खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वे 2025 से इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच भी रहे हैं।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल के चार में से दो खिताब, 2023 और 2025 में, जीत चुकी है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!