आकृति आर्ट फाउंडेशन की 25वीं अंतर्राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी “कलर्स ऑफ स्प्रिंग” का मुंबई में शुभारम्भ

मानवीय सम्वेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति करती आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन

मुंबई, 2 अक्टूबर। कला, साहित्य और संस्कृति की प्रतिनिधि संस्था “आकृति आर्ट फाउंडेशन” द्वारा आयोजित 25वीं अंतर्राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ गुरुवार, 1 अक्टूबर, 2026 की शाम भूलाभाई देसाई मार्ग, मुंबई स्थित गोदरेज समूह की सुप्रसिद्ध प्रदर्शनी दीर्घा “सिमरोज़ा आर्ट गैलरी” में एक गरिमापूर्ण समारोह में हुआ। 4 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक और आकृति आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक मनमोहन जायसवाल ने बताया कि इस समूह कला प्रदर्शनी में भारत और कनाडा के 38 कलाकारों की आकर्षक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें विविध माननीय सम्वेदनाओं, सामाजिक अनुभूतियों एवं सृष्टि के विभिन्न पहलुओं को बेहद सशक्त और प्रभावशाली शैलियों में अभिव्यक्त किया गया है।
इस आकर्षक कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ विभिन्न गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिनमें देश के जाने-माने संगीत निर्देशक दिलीप सेन और वरिष्ठ समाजसेवी गणपत कोठारी मुख्य रूप से शामिल हैं। इनके अलावा मौजूद अन्य गणमान्य अतिथियों में संजय श्रीवास्तव, अशोक माहेश्वरी, राजीव रंजन सिंह, विकास महंते, एस पी आहूजा, राकेश मेघप्रा, श्रीमती लीना चोपड़ा, श्रीमती मीनल जैन, श्रीमती शहनाज खान, दिनेश कोचर, सुनील गुप्ता, श्यामजी भाई कोली, अरविंद आर्य, राजेश वेदांत, समीर नाइक, आदित्य सक्सेरिया, डॉ. सत्यजीत पटनायक, हिमांशु पंवार, शिवानी गिरी सहित कला, साहित्य, संगीत और सिनेमा जगत के विभिन्न कला प्रेमी अतिथि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में सुप्रसिद्ध चित्रकार श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. ज़ी गंगशा और एलिस्टन डायस की बेहतरीन कलाकृतियाॅं आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं। विभिन्न अतिथियों ने अपने सम्बोधन में प्रदर्शनी की सराहना करते हुए सभी कलाकारों को उनके सृजनात्मक सफ़र के लिए शुभकामनाऍं प्रकट कीं। इस कला प्रदर्शनी में मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन, तेलंगाना के टी. वैकुंठम, रामकुमार, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. ज़ी गंगशा, विनीत मिस्त्री, बालकृष्ण कांबले, अशोक सरोज, सरिता सिन्हा, मयूर श्रीवरदंकर, दिव्यांशु जायसवाल, कामाक्षी कौर, उदय जोशी, किरण शिरूर, पूजा पारेख, हिमांशी सिंह, अनीता गोयल, प्रधन्या वानखेड़े, सुमेध उन्नावने, एलिस्टन डायस, अंजलि हरनाहल्ली, लाभ प्रकाश नायडू, सुबोध नेमलेकर, संजय उन्हावने, सैयद जुबेर, वैशाली शाह, कुमुद दास, कियारा देसाई तक्ष, विनीत जैन, ईशान घोष, रीवा पुनीत जैन, अन्या जैन, देव वी मंडोट, मायरा ए जैन, वीरिका जैन, पार्श्वी राठौड़, पनैशा वी जैन की मनोरम कलाकृतियाॅं प्रदर्शित की गई हैं। आयोजक मनमोहन जायसवाल ने प्रारम्भ में सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए रजत जयंती का मुकाम हासिल करना सचमुच गौरवशाली क्षण होता है। इसीलिए अपनी 25 वीं समूह कला प्रदर्शनी के विशेष अवसर पर आकृति आर्ट फाउंडेशन की समूची टीम बेहद गौरवान्वित है। उन्होंने बताया कि यह आकर्षक प्रदर्शनी आगामी 4 अक्टूबर , 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 7 बजे तक सभी कलाप्रेमियों के निःशुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेगी। उल्लेखनीय कि आकृति आर्ट फाउंडेशन के फाउंडर मनमोहन जायसवाल पिछले 15 सालों से मुंबई में इस तरह की अनूठी कला प्रदर्शनियों का आयोजन करते आ रहे हैं, जिन्हें लोग दूर-दराज से देखने आते हैं। जायसवाल की कला प्रदर्शनी में हमेशा भारतीय प्रसिद्ध, स्थापित और अर्ध्द-स्थापित कलाकारों के साथ-साथ नवोदित कलाकारों की कलाकृतियों को भी प्रमुखता के साथ प्रदर्शित किया जाता है। उन्होंने सभी कला प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अगर आप उत्कृष्ट कला प्रदर्शनी को देखने और अनुभव करने के शौक़ीन हैं, तो मुंबई में चल रही इस अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी को देखने के लिए अवश्य अपनी विज़िट सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!