गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलेगा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता: डॉ. जयपाल

शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, गांधी भवन में रामधुनी के साथ सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की दिलाई शपथ
अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री नगर स्थित श्री शास्त्री पार्क से हुई। यहां डॉ. राजकुमार जयपाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शास्त्री नगर विकास समिति की ओर से डॉ. राजकुमार जयपाल का माला एवं शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया।
डॉ. जयपाल ने उपस्थित स्थानीय निवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई।
इसके बाद सभी कांग्रेसजन गांधी भवन, मदार गेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में रामधुनी का आयोजन हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री केवल देश के महान नेता ही नहीं, बल्कि सादगी, त्याग, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के ऐसे आदर्श हैं, जिनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को अपने आचरण में उतारें तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का संदेश देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
डॉ राजकुमार जयपाल लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती, महेंद्र चौधरी, द्रोपदी कोली,फकरे मोईन गजेंद्र सिंह रलावता शैलेश गुप्ता नोरत गुर्जर किरण गढ़वाल नवीन कच्छावा ईश्वर टहल्यानी ऋषि बंसीवाल मीनाक्षी यादव लक्ष्मी धोलखेड़िया सुनील मोतियानी शशि गारवाल,बबीता चौहान ,निर्मल बेरवाल कैलाश कोमल विनोद आसनानी भावना चौहान गणेश चौहान शैलेंद्र अग्रवाल सुरेंद्र गुर्जर मुकेश पंवार प्रमोद शर्मा नितिन जैन ईश्वर राजोरिया, गीता गुर्जर हरिप्रसाद जाटव  सुरजीत कपूर योगेश जाटोलिया हरपाल छाबड़ा मुकेश डेनवाल सुमित मित्तल महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा इंदिरा सुनिया  मुकेश सबलानिया आमिर खान मनीषा मीणा हरि सिंह गुर्जर ऋषभ मेघवंशी रणवीर प्रिंस मेघवंशी मनीष सेन महेंद्र तंवर k c जोनवाल आरिफ खान मंडल अध्यक्ष विकास चौहान राजीव कच्छावा राजकुमार गर्ग राजेंद्र वर्मा सुवालाल गुर्जर करतम मीणा जय बहादुर माथुर कश्मीर सिंह अक्षय सोनी डॉ एस डी मिश्रा लक्ष्य धौल खेड़िया मयंक टांक नितेश भाटी मोहसिन खान ललित मलोदिया अशोक पंडित दयाशंकर  ऋषभ  निर्वाण मोहित खंडेलवाल नकुल खंडेलवाल अनिल खंडेलवाल पंकज साहू गौरव झालीवाल डॉ रमेश गारवाल जीवन राम मेघवंशी सूर्य चौहान डॉ ईश्वर राजोरिया पंडित दीनदयाल शर्मा श्रवण चौहान भूपेंद्र चौहान, सुरेश राठौड़, मोक्ष नोनिया,आदि
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शास्त्री नगर विकास समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
शैलेश गुप्ता 
प्रवक्ता 
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!