दुपट्टा ओढ़े बिना छत पर गई पत्नी के बाल काटे

प्रेम नगर कालोनी में बिना दुपंट्टा ओढ़े छत पर कपड़े फैलाने गई पत्नी की चोटी पति ने काट दी। महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नसबंदी कालोनी निवासी मुहम्मद हुसैन ने पुत्री रुखसाना की शादी तीन साल पहले प्रेम नगर कॉलोनी निवासी इसरार से की थी। रुखसाना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करते थे।

रविवार शाम करीब पांच बजे उसने दुपट्टा नहीं ओढ़ रखा था और वह कपडे़ सुखाने छत पर गई थी। यह बात ससुराल वालों ने रुखसाना के पति को बता दी। इस पर देर रात पति ने उसके बाल काट दिए और घर से बाहर निकाल दिया। बाद में वह रोती हुई पिता के घर पहुंची और उन्हें आपबीती बताई। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!