पुष्पा चौहान को मिलेगा ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’

25 वर्षों की सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के योगदान पर पुष्पा चौहान को मिलेगा ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’
इंदौर । समाजसेवा के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय रहकर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहीं भाजपा नेत्री श्रीमती पुष्पा चौहान को ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। उनके सामाजिक योगदान, दृढ़ संकल्प और महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गई है।

मारवाड़ी गुजराती सोशल काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विनायक अशोक लूनिया जैन की अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत हुकुमचंद बागमार ने श्रीमती पुष्पा चौहान को ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित करने की घोषणा की है।

डॉ. लूनिया द्वारा संचालित नारीशक्ति सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को नई पहचान दिलाना है। इसी अभियान के अंतर्गत लंबे समय से श्रीमती पुष्पा चौहान की सामाजिक गतिविधियों, महिलाओं के प्रति उनके समर्पण और विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ता से कार्य करने के जज्बे का अवलोकन किया जा रहा था। उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी मानते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए उपयुक्त माना गया।

यह सम्मान केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के संघर्ष, आत्मविश्वास और सामाजिक योगदान का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

मारवाड़ी गुजराती सोशल काउंसिल समय-समय पर समाजसेवा, जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करती रही है। संगठन का मानना है कि ऐसे सम्मान समाज के अन्य लोगों को भी सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

(SDNA) विशेष समाचार

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!