15 नवम्बर को जयपुर में सजेगा खटीक समाज के चिकित्सा विशेषज्ञों का महाकुंभ

फर्स्ट इंटरनेशनल मेडिकल प्रोफेशनल्स कम्युनिटी कनेक्ट मीट-2026′ का भव्य आयोजन*
*​ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल्स ग्रुप की अनूठी पहल; ‘टीम ग्लोबल’ तैयारियों को दे रही अंतिम रूप*
​जयपुर। ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल्स ग्रुप के तत्वावधान में 15 नवंबर 2026 को मानसरोवर (जयपुर) स्थित गुलाबगढ़ रिज़ॉर्ट में ‘फर्स्ट इंटरनेशनल मेडिकल प्रोफेशनल्स कम्युनिटी कनेक्ट मीट-2026’ आयोजित होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और ‘टीम ग्लोबल’ इसे सफल बनाने में दिन-रात जुटी हुई है।
*​सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य*:-
चिकित्सा पेशेवरों का एक सशक्तवैश्विक नेटवर्क तैयार करने के साथ ही यह मंच तीन प्रमुख लक्ष्यों पर काम करेगा:
​बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सुलभ चिकित्सा मार्गदर्शन और सहायता पहुंचाना।
​आपसी नेटवर्किंग: विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाना।
​करियर मार्गदर्शन: युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा, शोध और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना।
*​चिकित्सा जगत की विभिन्न विधाओं का संगम*
इस महासम्मेलन में देश-विदेश से एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर्स, वेटरनरी डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट, ड्रग इंस्पेक्टर्स और पैरामेडिकल विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
​कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार रमेश सांभरिया ने बताया कि यह आयोजन “Grow Together – Pay Back to Society” (साथ बढ़ें – समाज को लौटाएं) की मूल भावना पर आधारित है। इसका उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुभव को एक साझा मंच पर लाकर समाज के स्वास्थ्य, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करना है। ​उन्होंने पूर्व पंजीकृत सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य पेशेवरों से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!