मनमोहन, सोनिया व राहुल त्रिपुर में चुनाव प्रचार करेंगे

त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसी हफ्ते वहां जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी के जवान एयरपोर्ट सहित रैली के लिए प्रस्तावित स्थल की जांच कर हैं। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पी. विश्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यहां 9 फरवरी को पहुंचेंगे और ढलाई जिले के अंबास्सा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ सोनिया गांधी भी आ रही हैं जो अगरतला में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी और उसी दिन वापस चली जाएंगी।

विश्वास ने बताया कि राहुल गांधी 8 फरवरी को यहां पहुंच रहे है। उन्हें उसी दिन तीन जिलो में चुनावी सभा को संबोधित करना है। राहुल को जिन तीन जिलो में चुनावी सभा को संबोधित करना है उनमें सीपाहिजाला जिला, दक्षिणी त्रिपुरा जिला और उत्तरी त्रिपुरा जिला शामिल है।

error: Content is protected !!