दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के नाम पर बनेगा म्यूजियम

दिल्ली गैंगरेप मामले की शिकार हुई पीड़ित लड़की की पहचान को लेकर काफी दिनों तक चले घमासान के बाद अब पीड़िता को सम्मान देने के लिए उसके नाम पर दक्षिण दिल्ली में एक म्यूजियम का नाम रखा जाएगा।

सोमवार को साउथ दिल्ली एमसीडी ने इस बात का ऐलान कर दिया कि मोतीबाग के साइंस म्यूजियम का नाम पीड़ित लड़की के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए लड़की के पिता की इजाजत ले ली गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी लड़की के नाम पर महिला सुरक्षा को लेकर बन रहे नए कानून का नाम रखा जाना चाहिए। किरण बेदी ने भी इसका समर्थन किया था। इस पर लड़की के पिता को भी कोई आपत्ति नहीं थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें पीड़िता के पिता होने पर गर्व है। अगर मेरी बेटी के नाम पर कोई कानून बनता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

error: Content is protected !!