सोशल नेटवर्किग साइट्स पर छाया रोज डे

वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए किसी दिन का इंतजार नहीं किया ता सकता। मगर अब वैलेंटाइन डे आने वाला है तो प्यार के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। तो प्रेमी-प्रेमिका इस मौसम में बेझिझक अपने प्यार का इजहार कर देते हैं।

प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन डे किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं होता। इस फेस्टिवल की शुरुआत रोज डे से होती है। उसके बाद टेडी डे, किस डे, चॉकलेट डे जैसे खास दिन बनाए गए हैं। इस दिन प्यार करने वाले अपने प्यार का इजहार करते हैं। आजकल ट्रेंड कुछ ऐसा चल गया है कि लोग अपने चाहने वालों को गिफ्ट देकर, एसएमएस करके या फिर सोशल नेटवर्किग साइटस पर विश करते हैं। इस बार सोशल नेटविर्कग साइट ट्विटर और फेसबुक पर रोज डे छाया हुआ है।

फरवरी महीने को प्यार के नाम किया जाता है। इस महीने की सात तारीख से 14 तारीख तक प्यार के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। एक वक्त था जब अपने प्यार का इजहार करने के लिए लोगों के पास गिनेचुने तरीके होते थे, लेकिन आज कल सोशल नेटवर्किग साइट्स के बढ़ते चलन की वजह से चीजें काफी आसान हो गई है।

सोशल नेटविर्कग साइट्स ट्विटर पर कुछ इस तरह मना रोज डे

-अनामिका को लगता है कि जब तक कोई लड़का किसी लड़की रोज नहीं देगा वो लड़की परफेक्ट नहीं है।

-इधर दीपांकर ने लिखा कि जो लोग जोड़ियों में हैं उन्हें रोज डे की हार्दिक शुभकामनाएं लेकिन जो अकले हैं अब तक सिंगल हैं उन्हें हैप्पी रोज वाला डे।

-किसी की नजर में ये आम दिन जैसा ही है। प्यार के लिए हर दिन ही खास होते हैं।

– इप्सिता को उसके पापा ने रोज दिया इसपर इप्सिता ने कहा कि ये सबसे प्यारा वाला रोज डे है क्योंकि प्यार किसी भी रुप या रिश्ते में हो सकता है।

error: Content is protected !!