राज के काफिले पर हमला, एमएनएस-एनसीपी में महासंग्राम

rajthackeray 2013-2-27पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के काफिले पर मंगलवार रात को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने अहमदनगर जिले में हमला बोला। इसके विरोध में मनसे के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने देर रात मुंबई समेत सूबे के कई इलाकों में पथराव और आगजनी की। उन्हें काले झंडे भी दिखाए। इस घटना के बाद मुंबई में एमनएनएस और एनसीपी के बीच महाभारत छिड़ गई। बहरहाल इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

पुलिस के अनुसार राज ठाकरे के काफिले पर पथराव की यह घटना अहमदनगर जिले के भिंगर कस्बे में रात साढ़े आठ बजे के करीब हुई। मनसे प्रमुख वहां अपनी पार्टी के किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। माना जा रहा है कि राकांपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण ही राकांपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा राज ठाकरे पर फूटा। एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने अजित पवार के पोस्टर फाड़ डाले थे। इसलिए दोनों पार्टी के बीच हंगामा हुआ।

error: Content is protected !!