आइजी के बेटे के साथ दोस्तों ने किया कुकर्म

igpolice 2013-2-27नई दिल्ली। एक आइजी ऑफिसर के 17 साल के बेटे के साथ उसके दो दोस्तों ने कुकर्म किया। इतना ही नहीं उन्होंने घर में चोरी भी की। आइजी ऑफिसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आइजी परिवार के साथ रहते हैं। एक सप्ताह पहले वह पत्नी के साथ बाहर गए थे। घर में उनका 17 साल का नाबालिग बेटा व एक नौकरानी थी। आरोपी फहीम व जॉनी आइजी के बेटे के दोस्त हैं। नाबालिग ने पाच-छह दोस्तों के लिए घर पर पार्टी रखी थी। पार्टी में छात्रों ने शराब पी। देर रात 3-4 दोस्त घर चले गए थे। वहां फहीम व जॉनी बचे। दोनों ने नाबालिग के साथ कुकर्म किया और कुछ महंगे सामान भी चोरी कर ले गए। कुछ दिनों बाद जब किशोर के माता-पिता घर लौटे तो सामान गायब देखकर उन्होंने चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने जांच शुरू कर नाबालिग से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसने दोस्तों के कहने पर घर पर पार्टी रखी थी। फहीम व जॉनी ने ही घर में चोरी की थी और उसके साथ कुकर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी व कुकर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!