भाजपा की बैठक में नरेंद्र मोदी की नमो-नमो

national-bjp-mission-2014-modi-in-limelight- 2013-3-2नई दिल्ली। राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी भाजपा के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। हमारे सभी मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। मोदी की हैट्रिक से हम बहुत खुश हैं। अमेरिका हो चाहे यूरोप सबने मोदी की तारीफ की है। राजनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को खड़े होकर मोदी का स्वागत करने को कहा। राजनाथ सिंह ने माला पहना कर मोदी का स्वागत किया। चुनौती कितनी भी बड़ी हम जीतेंगे। इस उत्साह के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि व्यवस्था ठीक नहीं होने से कुंभ हादसा हुआ। हैदराबाद ब्लास्ट के जरिए दुख जाहिर करते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए बांग्लादेश की घुसपैठ को देश के लिए खतरा बताया।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक का शनिवार को दूसरा दिन है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में मोदी और शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड में शामिल करने का ऐलान हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह उनकी पीएम पद की उम्मीदवारी की तरफ एक बड़ा कदम होगा। कल पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा था कि यदि बीसवीं सदी भारत में कांग्रेस की थी तो इक्कीसवीं सदी देश में भाजपा की होगी।

आज से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आर्थिक और राजनीतिक मुद्दे तय करने के साथ ही इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी रणनीति तय की जाएगी। इस बैठक में यह भी तय किया जाना है कि भाजपा कैसे आर्थिक एवं सुरक्षा के मोर्चे पर संप्रग सरकार की विफलता को लोगों के सामने पेश कर उसको चुनौती देगी।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि पार्टी पीएम पद के लिए किसी भी नाम की घोषणा वक्त आने पर करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा की कार्यकारिणी में भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने का फैसला किया गया है। आम चुनाव में पार्टी सुशासन संकल्प, बीजेपी विकल्प के नए नारे के साथ उतरेगी। बैठक के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह नरेंद्र मोदी को गुजरात में हैट्रिक लगाने पर बधाई दी। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर मिशन 2014 की तरफ आगे बढ़ने की अपील की है।

 

error: Content is protected !!