साइकिल पर पति के साथ सैर करने निकली स्विस महिला से गैंगरेप

Rape imagae 2013-3-8देवास। मध्यप्रदेश में दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की खबर से एक बार फिर सूबे की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। पहले मामले में जहां सात लोगों ने विदेशी पर्यटक महिला की इज्जत को तार-तार कर दिया वहीं दूसरे मामले में भोपाल से इंदौर जा रही महिला के साथ बस में गैंगरेप किया गया। इस बस में काले शीशे लगे थे। देवास में बस के ड्राइवर, क्लीनर और कंडक्टर ने मिलकर महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं पति के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार करने जा रही स्विस महिला के साथ शुक्रवार को सात लोगों ने दतिया में गैंगरेप किया। इस संबंध में पुलिस ने दतिया से आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

दतिया के एसपी सीएस सोलंकी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ साइकिल पर इस जगह को घूमने निकली थी। रास्ते में दोनों ने राम मंदिर के पास कैंप लगाकर रात बिताने का फैसला किया था, तभी यह घटना घटी। उसका लैपटॉप लूट लिया गया । और रूपए छिन लिए गए। महिला को ग्वालियर के कमलाराजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल जांच में उसके साथ रेप की भी पुष्टि हुई है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

महिला ओरछा से अपने पति के साथ आगरा जाने के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सात हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया और महिला के पति को बंधक बना लिया और बारी बारी से महिला के साथ रेप किया। इस दौरान बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट भी की और बाद में उसको सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक जहां की यह घटना है कि वह जगह बेहद सूनसान है। वहां पर दिन के समय भी राहगीर जाने से परहेज करते हैं। पुलिस ने बताया कि स्विस जोड़ा यहां पर कैंपिंग करने के लिए रुका था। इसी दौरान यह घटना घटी। महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

error: Content is protected !!