वाह रे यूपी पुलिस, गर्दन फंसी तो नाबालिग को बताया बालिग

up policeनोएडा। नोएडा पुलिस का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। फेज टू क्षेत्र में कुकर्म के आरोप में मंगलवार सुबह गिरफ्तार हुए नौवीं कक्षा के छात्र को नाबालिग करार दिया। इसके बाद उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस गाड़ी में भी बंद कर दिया। हथकड़ी के साथ उसकी फोटो जब मीडिया में आई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस अचानक बैकफुट पर आ गई। अपनी करतूत पर पर्दा डालते हुए मंगलवार देर शाम ही पुलिस ने आरोपी नौवीं कक्षा के छात्र को बालिग बता दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नौवीं कक्षा में कई बार फेल हो चुका है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस बालिग को भी हथकड़ी पहना सकती है? अगर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला दें, तो बालिग को भी हथकड़ी नहीं लगाई जा सकती है। वहीं, नोएडा में गिरफ्तार आरोपी के मामले में नौवीं का यह छात्र न तो खूंखार है और न ही उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। ऐसे में हथकड़ी लगाने के औचित्य पर सवाल उठना लाजमी है।

क्या था मामला?

कोतवाली फेज टू में मंगलवार को एक बच्चे के साथ कुकर्म होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुकर्म की यह घटना सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार की थी। इस मामले में पड़ोस में रहने वाले नौवीं के छात्र पर आरोप लगाया गया था।

error: Content is protected !!