भुल्लर की भी सजा माफी के पक्ष में बादल

badal-cautions-against-bhullars-executionबठिंडा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या करने वाले आतंकी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी के विरोध में उतरे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अब दिल्ली में धमाके के दोषी आतंकी देविंदर सिंह भुल्लर के समर्थन में उतर आए हैं।

बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और सभी पार्टी सांसदों के साथ भुल्लर की फांसी की सजा पर पुनर्विचार की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री से मिलेंगे।

शनिवार शाम शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया कि भुल्लर को फांसी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में पार्टी के सभी सांसद दिल्ली जाएंगे। इसकी पुष्टि मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार हरचरण सिंह बैंस ने की है। शिअद का मानना है कि भुल्लर की फांसी का फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसकी चिंताजनक सेहत का ख्याल नहीं रखा है।

बैंस ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए जिससे देश का माहौल खराब हो। कोर कमेटी ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। सदस्यों ने यह भी कहा है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और सियासी पदों पर तैनात हैं, ऐसे में भुल्लर की फांसी की सजा बरकरार रखना न्यायसंगत नहीं है।

error: Content is protected !!