रेप को रोकने का काम शिंदे का नहीं: श्रीप्रकाश जायसवाल

jaiswal-gives-controversialनई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने देश में बढ़ रहे रेप के मामलों के लिए विपक्ष द्वारा उठाई जा रही गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के इस्तीफे की मांग को गैरवाजिब बताया है। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार शिंदे का काम देश की पुलिस को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखने का है। लेकिन विपक्ष उनका इस्तीफा मांग रहा है।

जायसवाल ने उलटा सवाल दागते हुए पूछा है कि क्या शिंदे का काम रेप को रोकने का है? क्या वह रेप के मामलों को कम कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि उनका काम पुलिस को चौकन्ना रखने का है। इस विवादित बयान के बाद उनका विपक्ष के निशाने पर आना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि देश भर में रेप की बढ़ती घटनाओं से लोगों में जिस तरह का आक्रोश फैला है उसमें यह बयान आग में घी का काम कर सकता है।

error: Content is protected !!