सोशल मीडिया बना नेताओं की पहली पसंद

facebookबेंगलूर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पक्की करने के लिए कुछ वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर और फेसबुक पर अपने अकाउंट खोले हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे अपना अकाउंट खुद अपडेट नहीं करते।

चुनाव प्रचार के लिए परंपरागत तरीके जैसे पदयात्र, घर-घर जाकर प्रचार करना और रैली का आयोजन अब उनकी दूसरी पसंद बन गए हैं। सोशल मीडिया राजनेताओं को प्रचार के लिए भले ही अतिरिक्त प्लेटफार्म उपलक्ध करा रहा हो, लेकिन असली प्रतिस्पर्धा इस बात को लेकर है कि किसे ज्यादा हिट मिले। कांग्रेस के युवा राजनेता जैसे कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रिया कृष्णा के अकाउंट बहुत पहले से हैं, लेकिन पार्टी के जी परमेश्वर, सिद्धरमैयाजैसे नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान अपना अकाउंट खोला है। मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार व उपमुख्यमंत्री आर अशोका ने भी हाल ही में अपना अकाउंट खोला है। हालांकि इनमें से ज्यादातर अपना अकाउंट खुद संचालित नहीं करते।

error: Content is protected !!