ब्रिटेन: बापू के सामान व दस्तावेज 21 को होंगे नीलाम

gandhiलंदन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निजी सामान और दस्तावेज ब्रिटेन में नीलाम होंगे। इसी माह 21 तारीख को नीलाम होने वाली उनकी वस्तुओं में उनकी जप माला, पीने के काम आने वाला कप, बेडशीट व हाथी दांत पर नक्काशी कर बनाए गए ‘तीन बुद्धिमान बंदर’ शामिल हैं।

बोली लगाने के लिए उपलब्ध सामान की सूची में वे चीजें भी हैं, जिन्हें वर्ष 1924 में जुहू में बीमारी के बाद स्वास्थ लाभ के दौरान वह इस्तेमाल करते थे। अन्य वस्तुओं में खुद चरखे पर सूत कातकर बनाई गई शॉल, बेडशीट, निजी कटोरी, कांटा और चम्मच है।

नीलामी घर मुलॉक लुडलो रेसकोर्स में जिन चीजों की नीलामी करने जा रहा है, उनमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हैं। इनमें राष्ट्रपिता का वसीयतनामा व पावर ऑफ अटार्नी शामिल है जिन्हें उन्होंने वर्ष 1921 में लिखा था। इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण कागजात हैं।

इनमें एक 1937 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बहुत विवादित झगड़े को उन्होंने लिखित में सुलझाया था वह भी है। उनके कई चित्र भी नीलाम होने वाले हैं।

error: Content is protected !!