27 मई से दो जून तक जेल भरो आंदोलन: राजनाथ सिंह

rajnath singhsनई दिल्ली।  एक बार फिर केंद्र सरकार पर विपक्ष ने कड़ा निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चीन इससे पहले भी दुस्साहस कर चुका है। हम सरकार से जानना चाहते हैं कि सच्चाई क्या है? चीन के मामले में पूरी जानकारी क्या है? वास्तविक स्थित क्या है? मीडिया में तमाम तरह की खबरें आ रही हैं। चीन हर वक्त भारत के खिलाफ रणनीति बनाता है। लेकिन यह सरकार चीन के खिलाफ कड़ा कदम उठाने में असफल है। हम सरकार के साथ हैं यदि सीमा की सुरक्षा के लिए सरकार कोई कदम उठा रही है।

पढ़ें: अब बीजेपी के निशाने पर पीएम

पढ़ें: पवन का कटा टिकट

पढ़ें: इस्तीफे के बाद अश्विनी की सफाई

भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सरकार स्वतंत्र भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार ने सीबीआइ का दुरूपयोग किया जो कि सबके सामने आ चुका है। दो मंत्रियों के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को आत्म निरीक्षण करना चाहिए। यदि वह इमानदारी से निरीक्षण करेंगे तो खुद इस्तीफा दे देंगे। सवाल उठाते हुए कहा कि क्या लोकतंत्र में लोकलाज का कोई महत्व नहीं बचा है? अब संसद नहीं चलने के आरोपों पर जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा है कि संसद नहीं चलने की वजह कांग्रेस की नीति है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि संसद में हमने लड़ाई लड़ ली है। लेकिन अब हम सड़क पर लड़ाई लडेंगे और 27 से 2 जून तक हम जेल भरो आंदोलन चलाएंगे।

error: Content is protected !!