सेट टॉप बॉक्स में करंट आने से महिला की मौत, कई झुलसीं

woman-died-due-to-current-in-set-top-box-फरीदाबाद। भारत कालोनी में एक महिला की अपने घर पर एलसीडी के साथ लगे सेट टॉप बाक्स की सफाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जबकि कई और महिलाएं झुलस गईं। 55 वर्षीय मृतक महिला भगवती के पति भूले राम ने बताया कि सेट टॉप बाक्स में लगे केबल के करंट से उसकी पत्नी की मौत हुई है। भूलेराम स्वयं भी टीवी मैकेनिक है।

इसके अलावा भारत कालोनी में ही दो अन्य महिलाओं गीता व माया ने भी बताया कि उनके घरों में लगे सेट टॉप बाक्स में भी करंट था। मृतक महिला भगवती सहित अन्य महिलाओं ने इस बाबत पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। मालूम हो कि फरीदाबाद में गुरुवार शाम तेज धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी आई थी।

error: Content is protected !!