मुंबई: औद्योगिक क्षेत्र में आग, 4 की मौत

fire-broke-in-mumbai-industrial-areaमुंबई। मुंबई उपनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग इतनी भयावह थी कि दमकल की कई गाड़ियों के कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक मुंबई में अंधेरी के महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमआईडीसी) स्थित आईबीएल हाउस के बाहर देर रात चिंगारी भड़कने से आग लग गई। धीरे-धीरे आग काफी भड़क गई, जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!