असम कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति से अभिशिप्त ׃ किरण

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि असम नें स्थिति अत्यंत भयावह और गम्भीर है। यह प्रदेश कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति से अभिशिप्त हो गया है। सत्ता के लिए वहाँ राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। किरण नें बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा असम में हिंसा के विरुद्ध आयोजित धरने में भाग लेते हुए ये विचार व्यक्त किए।
किरण नें कहा कि असम में सुनियोजित रूप से बांगलादेशी घुसपैठियों को बसाया जा रहा है। कांग्रेस का इनके साथ अव्यक्त गठजोड़ है। बांगलादेश की पुरी सीमा को सख्ती के साथ पूर्णतया बंद किए बिना घुसपैठ की समस्या पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। निचले असम क्षेत्र में हो रहे दंगे अवैध मुस्लिम घुसपैठियों द्वारा स्थानीय धरतीपुत्रों पर किए जा रहे हिंसक हमलों की परिणिती है। यह एक बड़ी त्रासदी है कि असम में रहने वाले भारतीय अपने ही घर में शरणार्थी जीवन व्यतीत करने को विवश है।

error: Content is protected !!