आजम करवा सकते हैं मेरी हत्या : कंवल भारती

lलखनऊ। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को लकर फेसबुक पर टिप्पणी कर जेल जा चुके दलित चिंतक कंवल भारती ने यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खान से जान का खतरा बताया है। कंवल भारती ने आरोप लगाया कि आजम खान एक दो महीने में उनकी हत्या करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर में अखिलेश यादव का नहीं बल्कि आजम खान का राज चलता है। कंवल भारती का आरोप है कि उनके घर के बाहर गुंडे रिवॉल्वर लहराते हैं। आपको बता दें कि भारती ने फेसबुक पर एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मुद्दे पर अखिलेश सरकार पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उनको जमानत दी थी।

error: Content is protected !!