पेट्रोल से भी महंगा हो गया प्याज, जानिए, क्यों बढ़ रहीं कीमतें?

onionनई दिल्ली। हाय रे महंगाई। देश में खुशियां पल भर के लिए आती है और फिर रूठ कर जाने कहा चली जाती है। आवश्यक चीजों के बीच आपस में एक प्रतिस्पर्धा चल रही है कि देखते हैं कि लोगों को कौन ज्यादा रुलाता है। फिलहाल, प्याज और पेट्रोल दोनों के बीच रेस लगी हुई है। दोनों ही एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वर्तमान पॉजिशन के हिसाब से प्याज से बाजी मार ली है।

पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, और प्याज की कीमतें तो बादलों के पार ही चली गई हैं। प्याज की कीमत पेट्रोल से भी ज्यादा हो गई है। दिल्ली की मंडी में प्याज 75-80 रुपये किलो तक बिक रहा है जबकि पेट्रोल की कीमत 76 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

आम लोगों को महंगाई ने ऐसा डसा है कि अब आंखों के आंसू भी सूखते जा रहे हैं। खाने पीने की चीजों के दामों में 50 फीसद से ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में प्याज 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। माना यह भी जा रहा है कि अगर जल्द हालत में सुधार नहीं आया तो यह 100 रुपए प्रति किलो तक भी पहुंच सकता है।

लोगों का कहना है कि प्याज खरीदने से पहले सोचना पड़ता है कि इसे लें या न लें। हालांकि, प्याज के बिना काम भी नहीं चलता। उधर, मध्य प्रदेश के लोग भी प्याज के दामों से परेशान हैं। जब तरह से प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं उससे ये साबित होता है कि आम लोगों के लिए कही जाने वाली चीज एक दुर्लभ सब्जी बन गई है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

प्याज और दूसरी सब्जियों के बेहताशा बढ़ते दामों की वजह से खाद्य महंगाई दर में इजाफा हुआ है। अगस्त महीने में खाद्य मंहगाई दर बढ़कर 18.18 फीसद पहुंच गई है। जुलाई में ये दर 11.91 फीसद थी। इस वजह से थोक मंहगाई दर छह महीने के सबसे ऊंचे स्तर 6.1 फीसदी पर पहुंच गई है।

आखिर क्यों बढ़ रही है प्याज की कीमतें असल में दक्षिण भारत में बारिश के कारण प्याज की आपूर्ति कम हुई है। उत्तर और पश्चिम भारत में प्याज पहले नासिक से आता थे। लेकिन वहां बारिश की वजह से प्याज की फसल बर्बाद हो गई थी तो अब प्याज दक्षिण भारत में हुगली से आ रहा है। लेकिन वहां भी बारिश हो रही है। जब आपूर्ति कम हुई तो प्याज की जमाखोरी होने लगी इसलिए कीमत और बढ़ गई। तेल की कीमतें भी बढ़ने से माल भाड़ा बढ़ गया। जिससे प्याज की कीमतें बढ़ गईं। नासिक की थोक मंडी में जहां प्याज सबसे ज्यादा आता है। कीमतें आसमान छू रही हैं। नासिक की मंडी में प्याज 5700 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। नई फसल 15 अक्टूबर के बाद आएगी तो फिलहाल दाम कम नहीं होंगे।

error: Content is protected !!