मिस मेनेजमेंट से कांग्रेस में भारी हताशा:किरण माहेश्वरी

kiran 450उदयपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि अशोक गहलोत एवं अन्य कांग्रेस नेताओं में पार्टी के मिस मेनेजमेंट से भारी हताशा है। इसीलिए गहलोत भाजपा को बेहतर मेनेजमेंट वाली पार्टी बता रहे हैं। भाजपा के प्रबंधन कौशल नें कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ा दी है। किरण नें कहा कि भाजपा के पास स्पष्ट सोच, सक्षम नेतृत्व एवं सुशासन के लिए प्रबंधन क्षमता है। कांग्रेस की राजनीति देश को बांटने की है। साम्प्रदायिक हिंसा पर कांग्रेस का प्रस्तावित विधेयक देश के कई टुकड़े कर देगा। सत्ता के लालच में देशहितों की बलि देने के कांग्रेसी खेल को अब जनता समझ रही है। जनता को सच दिखाई दे रहा है।
किरण नें कहा कि राजस्थान में भाजपा भारी बहुमत से विजयी हो रही है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भी कमल खिल रहा है। नरेन्द्र मोदी को देश नें एक सक्षम एवं उत्प्रेरक राष्ट्रीय नेता के रुप में स्वीकार कर लिया है। जनता कांग्रेस मुक्त भारत के लिए सन्नद्ध हो गयी है।

error: Content is protected !!