वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की शपथ 13 को लेंगी

vasundharaजयुपर। राजस्थान में 162 सीटों के साथ भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, वसुंधरा राजे 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, राजे को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। राजे दूसरी बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। इससे पहले इन्होंने 2003 से 2008 तक मुख्यमंत्री पद जिम्मेदारी निभाई है। सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजे 2003 में प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद अब बारी नए मुख्यमंत्रियों के शपथ लेने की है। राजस्थान में वसुंधरा राजे 13 को व छत्तीसगढ़ में रमन सिंह 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह 14 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं।
इसी क्रम में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे ने राज्यपाल माग्रेट अल्वा से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजे सुबह करीब सवा दस बजे राजभवन पहुंची। राजे के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता गुलाब चन्द कटारिया और विधायक भवानी सिंह राजावत समेत पार्टी के अन्य कद्दावर नेता मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह अमरूदों का बाग में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अमर जवान ज्योति पर रंग-रोगन का काम भी शुरू हो गया है और अमरूदो के बाग में साफ-सफाई का। राज्यपाल मारग्रेट आल्वा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवानी, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेष-छतीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। राजे ने अपने पिछले कार्यकाल में विधानसभा के सामने जनपथ पर शपथ ली थी। इस बार भी एक लाख से अधिक लोगो के जुटने की संभावनाएं जताई जा रही है। 13 दिसंबर इस अवसर पर राजे के साथ नौ विधायकों के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
error: Content is protected !!