जैन समाज ने मिठाईयां बांट किया खुशी का इजहार

IMG_0630IMG_0629बाड़मेर। केन्द्र सरकार द्वारा सोमवार को जैन समाज को अल्पसंख्यक वर्ग का दर्जा देने के फैसले से जैन समाज में खुशी का माहौल हैं। जैन श्री संघ के तत्वाधान में मंगलवार को दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा जैन समाज को अल्पसंख्यक वर्ग का दर्जा दिये जाने के फैसला का जोरदार स्वागत किया गया । जैन श्री संघ के अध्यक्ष नैनमल भंसाली ने कहा कि केन्द्र सरकार की जैन समाज को राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक वर्ग का दर्जा देने का फैसला बेहद ही स्वागत योग्य हैं। इससे समाज को वर्षो बाद राष्ट्रीय स्तर पर समुचित हक मिल पाएगा। जैन श्री संघ के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने कहा कि इससे हमारे धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्राप्त हो सकेगी तथा विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश जैन ने जैनों को अल्पसंख्यक वर्ग का दर्जा देने पर मिलने वाले कानूनी फायदों एवं तथ्यों की विस्तृत जानकारी दी ।
इंडिया एंगेस्ट वॉयलेंस, बाड़मेर के संयोजक मुकेश बोहरा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के इस फैसले से वर्षो पुराने संघर्ष को मुकाम हासिल हुआ है । इस फैसले का जैन समाज की कई संस्थाओं एवं मण्डलों ने स्वागत किया।

कहां-कहां जैन अल्पसंख्यक
जैनों को देश के 8 राज्यों में अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त हो चुका है। इन आठ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, आन्ध्रप्रदेश, छतीसगढ, कर्नाटक, झारखण्ड तथा उतरप्रदेश शामिल हैं। इस फैसले से अब जैनों को देशभर में अल्पसंख्यक वर्ग का अधिकार स्वतः ही मिल जाएगा ।

क्या-क्या होगें फायदे
जैन धर्म की सुरक्षा, जैन कॉलेजो में 50 प्रतिशत जैन बच्चों के लिए सुरक्षित होगी, व्यवसाय व तकनीकी शिक्षा हेतु कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध होगे। वहीं मन्दिरों, तीर्थ स्थलो, शैक्षणिक संस्थाओ इत्यादि के प्रबंधक की जिम्मेदारी समुदाय के हाथ में ही होगी
धर्म, धर्मावलम्बी द्वारा पुण्यार्थ, प्राणी सेवार्थ, शिक्षा इत्यादि हेतु दान-धन कर से मुक्त होगा। आदि सहित कई फायदे जैनो को प्राप्त होगें।

कौन-कौन है अल्पसंख्यक
अभी तक देश भर में मुस्लिम, बौद्ध, सिक्ख, ईसाई एवं पारसी धर्मावलम्बियों को अल्पसंख्यकों का दर्जा प्राप्त है। सरकार के इस फैसले के बाद जैनों को भी अल्पसंख्यक का दर्जा मिल जाएगा जिससे जैन धर्मावलम्बी भी इसमें शामिल हो जायेगें।

सरकार के इस कदम का जैन समाज के प्रतिनिधियों सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं एवं मण्डलों ने खुशी जाहिर की तथा केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इस पर ़, केवलचन्द बोहरा, भंवरलाल सिंघवीं, हस्तीमल, शंकरलाल, सम्पतराज छाजेड मोहनलाल, केवलचन्द छाजेड़, मुकेश बोहरा, पवन सिघवीं, राजेश गोलेच्छा,, सुरेश वडेरा, , सुनिल सिंघवी, हितेश सिंघवी, जितेन्द्र बांठिया, कैलाश बोहरा, ़मनोज छाजेड़, राहुल बोहरा, महावीर भंसाली रमेश बोथरा, गौतमचन्द बोहरा, सहित सैकड़ो युवाओं ने खुशी जाहिर की।

तीन सौ स्कूली बच्चों ने जगाई मतदाता जागरूकता
बाडमेर। मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को तीन सौ स्कूली बच्चों ने गांधी चौक से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को जिला कलेक्टर भानु प्रकाष एटूरू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
गांधी चौक से प्रारम्भ हुई इस रैली में जिला कलक्टर भानु प्रकाष एटूरू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल.आर. गुगरवाल, उपखण्ड अधिकारी राकेश शर्मा, जिला रसद अधिकारी सुरेश पुरोहित, जिला जन सम्पर्क अधिकारी श्रवण चौधरी, नगर पालिका आयुक्त शशिकांत शर्मा व तहसीलदार रामचन्द्र पचार सहित विभिन्न अधिकारी, स्काउट एवं गाईड्स तथा विद्यालयी छात्र -छात्राएं शरीक हुई। रैली में बैनर तथा तख्तियों के साथ स्कूली छात्रों ने नारे लगाकर मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में तख्तियां लिये मतदाताओं की जागरूकता के लिए विभिन्न स्लोगन के माध्यम से सन्देश दिया गया। रैली स्टेशन रोड होते हुए अंहिसा सर्किल पर सम्पन्न हुई।

मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 31 को
बाडमेर। अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2014 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 31 जनवरी को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण पुरोहित ने बताया कि अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2014 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 23 जनवरी से मतदाता सूचियों के पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य किया जाकर 31 जनवरी को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

अत्याचार निवारण संबंधी बैठक 27 को
बाडमेर। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर भानु प्रकाष एटूरू की अध्यक्षता में 27 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् दोपहर 12.15 बजे महिलाओं पर अत्याचार निवारण तथा 12.45 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। chandan singh bhati 

1 thought on “जैन समाज ने मिठाईयां बांट किया खुशी का इजहार”

Comments are closed.

error: Content is protected !!