विकास के प्रति प्रतिबद्ध सरकार चुनने का संकल्प लें

Kiran3उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने 65वें गणतंत्र दिवस एवं भारतोत्सव पर हार्दिक बधाईयाँ देते हुए आव्हान किया कि युवा भारत की अपेक्षाओं को पुरा करने और भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए हमारी सारी उर्जा लगे। किरण नें कहा कि आज राष्ट्रपति के संदेश में देशवासियों के लिए एक प्रेरणा निहित है। राष्ट्रपति नें कहा कि ष्वर्ष 2014 हमारे इतिहास का चुनौतीपूर्ण समय है। हमें राष्ट्रीय उद्देश्य तथा देशभक्ति के उस जज्बे को फिर से जगाने की जरूरत है, जो देश को अवनति से उठाकर उसे वापस समृद्धि के मार्ग पर ले जाए। युवाओं को रोजगार दें। वे गांवों एवं शहरों को 21वीं सदी के स्तर पर ले आएंगे। उन्हें एक मौका दें और आप उस भारत को देखकर दंग रह जाएंगे जिसका निर्माण करने में वे सक्षम हैं। यदि भारत को स्थिर सरकार नहीं मिलती तो यह मौका नहीं आ पाएगा। आने वाले चुनाव को कौन जीतता है यह इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना यह बात कि चाहे जो जीते उसमें स्थायित्व, ईमानदारी तथा भारत के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता होनी चाहिए। हमारी समस्याएं रातोंरात समाप्त नहीं होंगी।ष्
किरण नें कहा कि स्थायित्व, ईमानदारी और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक पुरुष है, नरेन्द्र मोदी। सुशासन, सुरक्षा और विकास भारतीय जनता पार्टी का ध्येय है। विश्व शक्ति भारत के सपने को साकार कर सकती है केवल राजग की सरकार।
भारतोत्सव के पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि हम चुनेंगे ऐसी सरकार जो युवा भारत की अपेक्षाओं को पुरा कर सके। जो भारत के स्वाभिमान को चुनौती देने वाली विदेशी शक्तियों को मुँहतोड़ उत्तर दे सके। जो गांव गांव विकास की गंगा बहा सकें। जो युवाओं को अपने पैरों पर खड़े रहने की cialis online rx सामर्थ्य दे सके। जो विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने का साहस रखे। भ्रष्टाचार पर नकेल कस सके। जो देश को धर्म और जातियों में बांटने के षडयंत्र करने वालों को परास्त कर सके। भारत के गौरव की अभिवृद्धि और सर्वजन कल्याण ही जिसका लक्ष्य हो।

error: Content is protected !!