निर्धन परिवार आवास योजना की क्रियान्विति में हो सुधार

kiranजयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने निर्धन परिवार आवास योजना की क्रियान्विति में सुधार के लिए तारांकित प्रश्न द्वारा राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। इस योजना का पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार नें भारी प्रचार किया किन्तु लाभान्वित परिवारों को समय पर भुगतान करने की कोई व्यवस्था ही नहीं थी। भुगतान के अभाव में अधिकांश परिवार निर्माण पूर्ण नहीं कर पाए एवं अब महंगाई के कारण निर्माण उनकी क्षमता के बाहर हो गया।
राज्य सरकार नें उत्तर में बताया कि राज्य में कुल 6.62 लाख आवासों के लिए सहायता स्वीकृत की गई। इसमें से 4.85 लाख आवासों की तृतीय किश्त एवं 2.85 लाख आवासों को द्वितीय किश्त का भुगतान नहीं किया गया है। मात्र एक चौथाई लाभार्थियों को ही पूर्ण सहायता दी गई है। राजसमंद में योजना में 18000 आवास स्वीकृत किए गए किन्तु पूर्ण भुगतान मात्र 3700 आवासों पर ही किया गया।
किरण नें कहा कि कांग्रेस राज में निरुंकुश नोकरशाही एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार के कारण निर्धन परिवारों को योजना का पुरा लाभ नहीं मिल पाया। राज्य सरकार इस योजना की सही क्रियान्विति के लिए ठोस निर्देश जारी करें।
मेवाड़ की जल संसाधन परियोजनाओं को मिले शीघ्र स्वीकृति
किरण नें अतारांकित प्रश्न के माध्यम से मेवाड़ की बहुत समय से लम्बित जल संसाधन परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति की मांग की। बीसलपुर परियोजना के नाम पर मेवाड़ अंचल की 18 परियोजनाएं अटकी हुई है। विगत सरकार नें इन योजनाओं की स्वीकृति के लिए कोई कार्यवाही नहीं की।
जल संसाधन मंत्री नें बताया कि राजसमंद जिले की जीतावास जीवाखेड़ा की एनीकट एवं सेतुपथ योजना, कानाखेड़ा कुरज एनीकट एवं भुरवाड़ पीपली अहिरान एनीकट एवं सेतुपथ योजनाएं भी विचाराधीन है। किरण नें सभी लम्बित योजनाओं की शीघ्र स्वीकृति देने एवं राज्य स्तरीय समन्वय समिति में जन प्रतिनिधियों को सम्मिलित करने की भी मांग की है।

कांग्रेस 84 के दंगों की दोषी है: किरण माहेश्वरी
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि 1984 में सिक्खों के विरुद्ध देश भर में हुई व्यापक हिंसा के लिए कांग्रेस दोषी है। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी सरकार नें हिंसा रोकने के लिए त्वरित प्रयास नहीं किए थे। विभाजन के बाद ये देश की सबसे बड़े दंगे थे।
किरण नें कहा कि राहुल गांधी दंगो एवं भ्रष्टाचार पर देश को भ्रमित कर रहे हैं। उनके प्रथम टीवी साक्षात्कार में निराशा और हताशा स्पष्ट दिख रही थी। नरेन्द्र मोदी देश में सुशासन, विकास और भारत की विदेशों में दृढ़ एवं स्वाभिमानी छवि के आधार पर समर्थन मांग रहे हैं। जबकि कांग्रेस के युवराज साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के आधार अपनी नैया पार लगाना चाह रहे हैं।
किरण नें कहा कि भाजपा एक व्यक्ति की सेना नहीं है। भाजपा में सामुहिक निर्णय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सबको आगे आने का अवसर सामान्य प्रथा है। कांग्रेस अवश्य ही एक परिवार की जागीर बन कर रह गई है। विगत 10 वर्षों में कांग्रेस नें क्या किया, इस पर चुप्पी और भविष्य के लिए वादों से देश को भ्रमित नहीं किया जा सकता है। देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित नहीं है। राहुल गांधी नें देश के निर्माण पर कोई स्पष्ट सोच नहीं दिखाई है।

error: Content is protected !!