भोपालगढ़ में डेजर्ट कोर भूतपूर्व सैनिक रैली आयोजित

cbजोधपुर, डेजर्ट कोर द्वारा सेवानिवृत सेनानियों के लिए विशाल रैली का आयोजन राजकीय कॉलेज, भोपालगढ़ में 08-09 फरवरी 2014 को किया गया। ब्रिगेडियर सुभाष यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। लगभग डेढ़ हजार गौरव सेनानी, शूरवीर पदक विजेता और वीर नारियॉं जोधपुर जिले की विभिन्न तहसीलों से इकट्ठे हुए। यह रैली सेना की तरफ से गौरव सेनानियों और वीर नारियों तक पहुॅंचने का एक प्रयास था और उनको सेवानिवृति के बाद आर्मी की तरफ से मिलने वाली हर कार्यक्षेत्र में संभव मदद से अवगत कराना था। पेंशन संबंधी अनियमितताओं के निवारण हेतु पेंशन सेल भी स्थापित किया गया। साथ ही विभिन्न सैन्य अभिलेख के अधिकारी भी उपस्थित थे। ब्रिगेडियर सुभाष यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए गौरव सेनानियों और वीर नारियों को सेना की तरफ से उन तक पहुॅंचने और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिशों से अवगत कराया। उन्होंने सार्वजनिक कार्यप्रणाली के उपस्थित अधिकारियों को गौरव सेनानियों की समस्याओं को सुलझाने तथा रैली के आयोजन में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। लगभग 50 वीर नारियों तथा सहकर्मियों को समारोह में सम्मानित किया गया।
सैन्य अस्पताल जोधपुर द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसके तहत् विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बीमार सेवानिवृत सेनानियों का इलाज किया।
इस रैली में सेवानिवृत सेनानियों को विभिन्न नौकरियों के अवसर के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रैली में ई सी एच एस एवं सी ए डी, जिला सैनिक बोर्ड बौर बैंक इत्यादि के काउंटर भी लगाए गए। साथ ही लोगों की आवश्यकतानुसार सार्वजनिक कार्यप्रणाली की ओर से पुलिस एवं आर टी ओ, कृषि विभाग एवं विद्युत विभाग इत्यादि के काउंटर भी लगाये गये। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी, सेवानिवृत सैन्य समस्याओं के निवारणों के लिए भी उपस्थित थे। अधिक जानकारी के लिए लोगों को विवरणिका भी दी गई। सेवानिवृत कर्मचारियों ने इस अवसर पर उपस्थित आर्मी प्लेसमेंट नोड में पंजीकरण करवाया ताकि उनके द्वारा मिलने वाली नौकरी के अवसरों का फायदा उठाया जा सके। भारतीय सेना देश के विभिन्न भागों में इस प्रकार की रैलियों का आयोजन करती रहती है ताकि वह गौरव सेनानियों, उनके आश्रितों तथा वीर नारियों तक पहुॅंच कर उनकी मदद कर सके। भोपालगढ़ रैली इसी श्रृंखला की एक कड़ी थी जिसकी सभी गौरव सेनानियों ने भरपूर सराहना की। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों के लिये सैनिक भोज का आयोजन किया गया।
एस. डी. गोस्वामी
रक्षा प्रवक्ता

error: Content is protected !!