पूर्व मंत्री व किसान नेता गंगाराम चौधरी का निधन

gबाड़मेर – पूर्व राजस्व मंत्री व किसान नेता गंगाराम चौधरी का बुधवार रात 10 बजे जोधपुर के गोयल अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उनके परिवार में पौत्र डॉ. जय चौधरी, पौत्री डॉ. प्रियंका चौधरी, पड़ पौत्र रोहन, पड़ प्रियांशी चौधरी, पड़ दोहिता हिरल है। पिछले 10 दिनों से गंगाराम की तबीयत नाजुक होने से उनका जोधपुर के गोयल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बुधवार को स्वास्थ्य ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। वहीं रात 10 बजे गंगाराम ने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पार्थिक शरीर बाड़मेर पहुंचेगा। पार्थिक शरीर को किसान कन्या छात्रावास बलदेव नगर में दर्शन के लिए रखा गया है। वहीं शाम 4 अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अब तक 8 बार विधायक, 3 बार मंत्री, 2 बार जिला प्रमुख और 1 बार प्रधान रहे। जैसे हि खबर सुनी पूर्व मंत्री व किसान नेता गंगाराम चौधरी के निधन कि तो समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा के बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा प्रभारी कुलदीप धनकड़, शिव के पूर्व विधायक डॉ. जालमसिंह रावलोत ने कहा कि चौधरी थार की राजनीति के पुरोधा थे, उनके निधन से पार्टी व किसान वर्ग को गहरा आघात पहुंचा है।

जगदीश सैन पनावड़ा

+91 9799234612

error: Content is protected !!