राजस्थान में वायुसेना का विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत

vimanकरौली। करणपुर क्षेत्र के निकट गोटा घाट से आगे जोजू घाट इलाके में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वायुसेना का सुपर हरक्यूलिस सी-130 जे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पांच जवानों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विमान ने सुबह दस बजे आगरा से ग्वालियर के लिए सामान्य
प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। सुबह साढ़े दस बजे करणपुर के निकट महाराजपुरा गांव के पास जोझू घाट क्षेत्र में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे विमान में सवार पांच जवानों की मौत हो गई। शवों को सेना के हेलीकॉप्टर से आगरा ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। जिला कलक्टर डा. बी.एल. जाटावत व जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव सहित पुलिस, प्रशासन व वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
भीषण आग लगी
ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई। मलबा चारों ओर बिखर गया। दोपहर ढाई बजे तक विमान में आग लग हुई थी। इसके चलते विमान के बचे हुए हिस्सा के अन्दर के हालातों के बारे मे जानकारी नहीं मिल सकी।
लूट-मार मची
दुर्घटना के बाद मौके पर करीब आठ-दस हजार लोग एकत्र हो गए। जिन पर लोगों को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को घटनास्थल पर दूर रखने की कोशिश की गई, लेकिन विमान के इधर-उधर टूटे पड़े टुकड़ों को जाने के लिए लोगों में लूटमार मच गई।
दो विमान थे
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में दो विमान उड़ते देखे गए थे। इनमें से एक विमान आगे निकल गया, जबकि पीछे वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आगे वाला विमान लौटकर आया। ऊपर एक-दो चक्कर भी काटे व बाद में चला गया।
लापता विमान की तलाश में भी गया था
दुर्घटनाग्रस्त विमान गत दिनों लापता मलेशियाई विमान की तलाश में भी गया था। सुपर 130-जे हरक्ूयलस विमान की खासियत है कि यह कहीं भी दुर्गम इलाके में लेंडिंग कर सकता है। जानकारी के अनुसार यह वर्ष 2011 में वायुसेना के बेडे में शामिल किया था। अमरीका से इस तरह के छह विमान खरीदे गए थे।
जगदीश सैन पनावड़ा

+91 9799234612

error: Content is protected !!