श्रद्धालुओं कि गाड़ी पलटी, तीन की मौत

jodhpur newsजोधपुर। मध्यप्रदेश के रतलाम से दर्शनों के लिए राजस्थान आए एक परिवार के  तीन लोगों की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रतलाम से 7 लोग स्कोर्पियो से जोधपुर जिले में ओसियां में स्थित सच्चियाय माता के दर्शनों के लिए आए थे। इसी दौरान किरमसरिया गांव के पास सड़क पर पड़े पत्थरों से गाड़ी टकरा कर पलट गई। इससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से दो महिलाएं हैं। वहीं चार अन्य घायल हो गए, इनमें से तीन की हालत नाजुक है। इन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर टोल नाके का निर्माण किया जा रहा है। इसी के चलते सड़क पर पत्थर रखे गए थे और दन पत्थरों की वजह से हादसा हो गया।

जगदीश सैन पनावड़ा
+91 9799234612
error: Content is protected !!