मतदान में राष्ट्रधर्म का रखें ध्यान-किरण

210414 Hindaunहिंडोन। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि मतदान करते समय हम जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की संकुचित मानसिकता  से उपर उठें। राष्ट्रधर्म को पहली प्रथमिकता दें और जो पार्टी देश में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन, महंगाई पर नियंत्रण के साथ विकास और देश के स्वाभिमान और गौरव को बढ़ाने वाली सुरक्षा देने में सक्षम हो, उसे ही चुनें।

किरण माहेश्वरी धोलपुर लोकसभा क्षेत्र के हिंडोन में कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित कर रही थी। किरण नें कहा कि सक्षम, प्रभावी और सशक्त नेतृत्व के लिए आज पुरा देश नरेन्द्र मोदी के पीछे खड़ा है। भाजपा देश को आगे बढ़ाने और जनता की कठिनाइयों को दूर करने के लिए देश के सामने अपनाई जाने वाली नीतियों पर बात कर रही है। वहीं कांग्रेस सहित अन्य सभी दल केवल नरेन्द्र मोदी और गुजरात की आलोचना में समय गंवा रहे हैं। सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र के साथ नरेन्द्र मोदी भारतीय टीम के निर्विवाद कप्तान के रुप में उभरे हैं। जनता मां बेटा और दामाद के विकास  प्रादर्श से बुरी तरह ठगी गई है। देश को लुटने वाले मोदी शासन आने की आहट से ही घबरा रहे हैं।

सभा में हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव और महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष लज्जारानी अग्रवाल नें किरण माहेश्वरी का स्वागत किया।  सभा में करौली जिला उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, व अनिल गोयल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु जौन, नगर परिषद सभापति गायत्री कोली, मण्डल अध्यक्ष गिरीराज  मित्तल, युवा मोर्चा के प्रभारी अमित गोयल, सहप्रभारी विनोद अग्रवाल, ललित शर्मा उपस्थित थे।

किरण माहेश्वरी नें करोली में ब्राह्मण महासभा के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भा वार्ता कर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगा। वार्ता में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एस डी शर्मा, चित्तौड़गढ़ प्रत्याशी सी पी जोशी, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता ज्योति किरण शुक्ला भी साथ नें थे।

error: Content is protected !!