शाह के नेतृत्व में संगठन का नया आगाज : किरण माहेश्वरी

DSC_0058उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान सफल होगा। श्री अमित शाह उर्जावान एवं कल्पनाशील व्यक्तित्व के धनी है। भारतीय जनता पार्टी में सच्चा आंतरिक लोकतत्र है। पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। किरण नें कहा कि शुचिता की राजनीति करने वाली भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को जो सम्मान दिया है। उससे हर कार्यकर्ता  अपने आप को गोर्वान्वित  कर रहा है। निश्चित तौर पर शाह के नेतृत्व में भाजपा अपने संगठन का नवीन आयाम खड़ा करेंगी, जिससे सुराज का संकल्प पूर्ण होगा।

पूर्व विधायक  शिवकिशोर सनाढ्य, सभापति विरेन्द्र बापना, प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकराम कुरैशी, भाजयुमो पूर्व कार्यसमिति सदस्य गोविन्द दीक्षित, पूर्व पार्षद चेतन सनाढ्य, रेखां ऊंटवाल, उर्मिला भण्डारी, आजाद उदावर, के.एल. समदानी, नें शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में प्रसन्नता व्यक्त की है।

error: Content is protected !!