संघ से जुड़े स्कूलों में खर्च हो सकेगा विधायक कोष

gulab chand katariya 1राजस्थान में सत्ता बदलते ही अब सरकारी पैसे का उपयोग संघ से जुड़े नेताओं और संस्थाओं के लिए किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े आदर्श विद्या मंदिर स्कूलों में अब जल्द ही विधायक कोष से भी निर्माण कराया जा सकेगा। इससे पहले आपातकाल के दौरान जेल गए मीसा बंदियों की पेंशन 12 हजार रुपए शुरू करने एवं सरकारी खर्च पर चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय किया गया। पिछले दिनों विधानसभा में ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने यह जानकारी दी। विधायकों ने कहा था कि पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने इसे बंद कर दिया था। इन स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। क्या सरकार विधायक कोष से राशि देने की योजना पर विचार कर रही है। कटारिया ने कहा-इस संबंध में मामला विचाराधीन है। इसमें अब सुधार किया जाएगा, जिससे विधायक अपने कोष का इस्तेमाल इन स्कूलों के निर्माण आदि में कर सकें।

error: Content is protected !!