भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी

kiran 1भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी को शनिवार को घोषित भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया है। पूर्व विधायक शिव किशोर सनाढ्य, पूर्व उपसभापति विरेन्द्र बापना, प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम कुरैशी, पूर्व ट्रस्टी गुरप्रीत सिंह सोनी, के.एल, समदानी, आजाद ओदावत, पूर्व पार्षद रेखा उंटवाल, उर्मिला भंण्डारी, मधू सालवी, नरेश पवांर, चेतन सनाढ्य, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि गोविन्द दीक्षित, अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत मेघवाल, पूर्व मिडिया महामंत्री राजेश शर्मा, आदि ने किरण माहेश्वरी को बधाई देते हुए कहा कि किरण के नेतृत्व मे संगठन को एक नई उर्जा मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर पर किरण की कार्यकुशलता से संगठन को मजबूती मिली है। निःसन्देह प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा।

प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि सवेरे ज्योहिं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कि गई कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। किरण के अम्बामाता स्थित आवास पर बधाई देने वालों का ताता लग गया। कार्यकर्ताओ नें फूल मालाऐं पहनाकर, श्रीफल भैंट कर भाजपा जिन्दाबाद, किरण माहेश्वरी जिंदाबाद के गगन  भेदी नारे लगाऐं।

error: Content is protected !!