ग्रेड पे के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे

बिजली कर्मचारियों के हक के लिए सभी कर्मचारी प्रधानमंत्री को लिखेगे पत्र
20141123_135841बाड़मेर। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन बाड़मेर की बैठक आज रविवार को पुराना पॉवर हाउस में सुबह 11 बजे संभाग अध्यक्ष आईदानसिंह ईंदा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से 2400 ग्रेड पे पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जिला प्रवक्ता रमेश पंवार ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों से चर्चा करने के बाद राज्य सरकार द्वारा तकनीकी कर्मचारियों की ग्रेड पे 2400 करने के लिए बार-बार बहाने बनाए जाने के चलते अब प्रदेश स्तर से कोर्ट केस दायर करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पदोन्नति के लिए नवीन पद सृजन करने के लिए बाड़मेर शाखा की ओर से अदालत में एक अलग से केस दायर करने का निर्णय लिया गया ताकि तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति के पर्याप्त अवसर प्राप्त हो सके। संभाग अध्यक्ष आईदानसिंह ईंदा ने कहा कि संगठन में खींचतान एवं मतभेद होना आम बात हैं, लेकिन उससे कोई भी संगठन कमजोर नहीं होता हैं। कुछ समय से संगठन को लेकर कुछ लोग जो भ्रामक अफवाह फैला रहे हैं, कर्मचारियों को चाहिए कि वह इस तरह के की भ्रामक बातो मंे ना आए और एकजुट बने रहे। प्रदेश संयोजक नरेन्द्रसिंह ने कहा कि प्रदेश स्तर से जो भी दिशा-निर्देश मिले हैं, उसकी पालना मंे 30 नवंबर को जयपुर में होने वाली बैठक में भाग लेगे। साथ ही कॉर्डिनेशन कमेटी की सदस्यता के लिए सदस्यता फॉर्म भराने का काम शुरू कर दिया गया हैं। बैठक को खीमकरण खींची, हनुमान विश्नोई, विनय कुमार, रमेश चौधरी, हिंलाज दान, रमेश पंवार ने संबोधित किया। बैठक में विभिन्न उपखण्डों के दर्जनों कर्मचारी मौजुद थे।

प्रधानमंत्री को लिखेगे पत्रः
राज्य स्तर पर तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार द्वारा उपेक्षा करने के चलते अब कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखने का अभियान शुरू किया हैं। इसके तहत सभी कर्मचारी प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखेगे जिसमें कुशल श्रमिक होने के बावजुद उनसे लिए जाने अकुशल श्रमिक के कार्य के बारे में जानकारी देते हुए ग्रेड पे की समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। इसके लिए सभी उपखण्ड स्तर पर कर्मचारियों को पत्र दे दिया गया हैं और उसे सभी कर्मचारियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा जाएगा।

देथा पुनः जिलाध्यक्ष मनोनितः
बैठक में जिला शाखा की कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर चर्चा करने के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष हिंगलाजदान देथा को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष मनोनित किया गया। मनोनयन के बाद सभी कर्मचारियों ने देथा को बधाई दी। देथा ने सभी कर्मचारियों का आभार जताया।
रमेश पंवार
जिला प्रवक्ता
आरवीटीकेए, बाड़मेर

news sent by chandan singh bhati

error: Content is protected !!